रिपोर्ट:-गोपाल जी कश्यप.
रजौन प्रखंड क्षेत्र के बाबरचक गांव में निर्माणाधिन स्मार्ट विलेज के जरूरतमंद 30 लाभार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।बढ़ते ठंड को देखते हुए शनिवार को वीडियो अंतिमा कुमारी खुद गांव पहुंचकर कंबल का वितरण किया।
इस मौके पर उनके साथ रजौन मध्य जिला परिषद सुमन पासवान,स्थानीय नवादा खरौनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक दयाशंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर कुल 248 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाना है। इस बीच प्रखंड मुख्यालय में जरूरतमंद उदयकांत झा को भी कंबल वितरित किया गया।