रजौन दक्षिणी क्षेत्र से नितेश उर्फ बंटी बने भाजपा मंडल अध्यक्ष

रिपोर्ट:-गोपाल जी कश्यप.

रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितेश कुमार उर्फ बंटी साह को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया है। मंगलवार को रजौन बाजार स्थित पुरानी ठाकुरबाड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नितेश को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद नितेश ने कहा की अध्यक्ष पद पर मिली नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करूंगा।

भाजपा के जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र उर्फ विक्की मिश्र की अध्यक्षता में यह बैठक आहूत की गई,इस बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय प्रसाद साह ने संचालन किया।बैठक में मौजूद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह मंडल संगठन पर्व सहयोगी माहेश्वरी यादव ने रजौन दक्षिणी मंडल महामंत्री नितेश कुमार को रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर सभी के सर्वसम्मति से पूर्ण सहमति दिया।

इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक अजय कुमार दास,जिला संगठन चुनाव पर्व सहयोगी महेश गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष भागलपुर प्रभारी रामानंद चौधरी,राजीव लोचन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत रजक,विधानसभा प्रभारी निरोज झा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह,कुमोद चौधरी, अवध नारायण उर्फ लड्डू चौधरी,निरंजन चौधरी, वर्तमान रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष प्रभास केसरी, रजौन उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ,प्रदीप चौधरी, बासुकीनाथ सिंह,ओंकार भारती,बब्लेश केशरी आदि मौजूद रहे।रजौन दक्षिणी अध्यक्ष पद की नई जिम्मेवारी मिलते हीं नीतेश कुमार उर्फ बंटी साह को बधाई देने वालों का लगातार शुभकामनाएं संदेश मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call now